एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 15/09/26 15:31

टीआरएस अध्यक्ष के.कविता ने कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया

हैदराबाद, 15 सितंबर (वार्ता) तेलंगाना रक्षना सेना की अध्यक्ष के.कविता ने मंगलवार को आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी सरकार के तहत सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उनके लंबित मुद्दों के तुरंत समाधान की मांग की। सुश्री कविता ने सुंदरैया विज्ञान केंद्र में कर्मचारियों और शिक्षकों के मुद्दों पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए वेतन आयोग (पीआरसी) की अवधि समाप्त होने से पहले लंबित मंहगाई भत्ता (डीए) और 51 प्रतिशत फिटमेंट जारी करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि डीए को 32 महीनों से रोक कर रखा गया है…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना के.कविता आंदोलन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/09/26 13:36
पिछला अपडेट
15/09/26 13:36
स्थान
India